
मुंबई: एलगार परिषद केस की जाँच NIA (National Investigation Agency) को सौंप चुके महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने बहुचर्चित भीमा कोरेगांव मामले पर बयान दिया है। मुख्यमंत्री बोले, “एलगार परिषद केस और भीमा कोरेगांव केस 2 अलग मुद्दे हैं। भीमा कोरेगांव का मामला मेरे दलित भाइयों से जुड़ा हुआ है। इस जाँच को केंद्र के हाथ में नहीं दिया जा सकता है, और इसे केंद्र को नहीं सौंपा जायेगा। जबकि एलगार परिषद के मामले को केंद्र देख रही है।”
इस मामले को लेकर महाराष्ट्र में विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। एलगार परिषद केस जाँच NIA को सौंपने के मुख्यमंत्री के फैसले पर NCP के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) नाराजगी जाहिर की थी। पवार ने कहा है कि फडणवीस सरकार ने एलगार परिषद मामले में पुलिस का दुरूपयोग किया। उन्होंने इस मामले में पुलिस के दुरूपयोग की जाँच के लिए SIT की मांग दोहराई। पवार ने कहा कि NIA को सच सामने लाना चाहिए।