बैतूल रेप मामले में बोले गृह मंत्री बाला बच्चन, जल्द ही दोषियों को भेजा जाएगा जेल

मध्यप्रदेश/बैतूल – कमलनाथ सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे कि उनके राज्य शासन में महिलाओं पर हो रहे अपराध की गति में कमी आएगी। लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है। दरअसल ताजा मामला बैतूल के देवगांव का है, जहां आठवीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिक बच्ची के साथ 3 लोगों ने दुष्कर्म किया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार लड़की के परिजनों ने तीन लड़कों पर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया हैं। पीड़िता की मां के अनुसार मंगलवार को घर के काम से वह बैतूल गई थी, इसी दौरान तीन लड़कों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया।
इस पुरे मामले में पुलिस छात्रा से गैंगरेप होने की बात को इनकार कर रही हैं। हालांकि पीड़िता की हालत चिंताजनक होने से पुलिस देर रात तक उसका बयान नहीं ले सकी। पुलिस ने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, अब इस पुरे मामले पर प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन का बड़ा बयान सामने आया हैं। बाला बच्चन ने इस मामले पर दरिंदो को जल्द से जल्द गिरफ्त में लेना का भरोसा दिलाया हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी है उसे जल्द से जल्द जेल भेजा जाएगा। गृह मंत्री ने आगे कहा कि पुलिस को भी निर्देश दिए है कि इस तरह के मामलों को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि ऐसे दरिंदों को नही बख्सा जाएगा।




