बैतूल : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई

बैतूल से अनिल कजोड़े की रिपोर्ट :  जनपद की ग्राम पंचायत बोरगांव में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती शाला प्रांगण में मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत बैतूल की उपाध्यक्ष गीता पर्वत धोटे एवं प्राचार्य धनराज सूर्यवंशी, रोजगार सहायक सचिव योगेश धोटे पर्वत राव धोटे ठाकरे सर बारपेटे सर लिखितकर, बंजारे, खरे, पांसे, कुमरे, जय जवंती बाई खाड़े गणेश धुर्वे रितेश रसोले सुरेश बर्डे सूयवंशी तथा ग्रामीणों ने सरदार बल्लभ भाई जो देश के पहले गृहमंत्री थे उन्हें याद करते हुए उनके कार्यकाल को भी वक्ताओं ने संबोधित करते हुए सरदार बल्लभ भाई को याद किया। साथ हि महर्षि बाल्मिक जी को भी याद करते हुए सभी ग्रामीणों ने एकता की शपथ लेते हुए कार्यक्रम को संपन्न बनाया।

Exit mobile version