ढीमरखेड़ा क्षेत्र प्रधानमंत्री आवास योजना, गृह प्रवेश कार्यक्रम में हितग्राहियों ने अपने नये घर में किया प्रवेश 

ढीमरखेड़ा क्षेत्र प्रधानमंत्री आवास योजना, गृह प्रवेश कार्यक्रम

जिले में 4109 से अधिक हितग्राहियों ने अपने नये घर में प्रवेश किया
कटनी/ ढीमरखेड़ा से राजेंद्र कुमार चौरसिया की रिपोर्ट : – 
जिले में कोविड काल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निर्मित हुये 4109 आवासों में हितग्राहियों ने गृह प्रवेश  किया। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भोपाल से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने नये घरों में प्रवेश  करने वाले हितग्राहियों शुभकामनाएं दी और वर्चुअल गृह प्रवेश  कराया। हितग्राहियों ने सभी घरों को रंगोली, वन्दवार और लोक कला कृतियों के साथ सजाया गया था। 
जिले के सभी ग्राम पंचायतों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया और गृह प्रवेश  कराया गया। जिला मुख्यालय पर एनआईसी कक्ष में अधिकारियों एवं चयनित हितग्राहियों ने तथा ग्राम पंचायतों में उपस्थित ग्राम के समस्त हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबोधन को देखा और सुना । ग्राम पंचायत परसेल गृह प्रवेश किया गया इस अवसर पर सरपंच की उपस्थिति रही इंजीनियर ओपी गुप्ता सचिव दादूराम रोजगार सहायक संतोष पटेल सुभाष कोरी सुलोचना साहू आदि पंचगढ़ की उपस्थिति रही l  

Exit mobile version