उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने इस दिग्गज को सौंपी ये अहम ज़िम्मेदारी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – बुधवार को दतिया जिले की भांडेर (Bhander) आरक्षित सीट से पूर्व मंत्री महेंद्र बोध (Former Minister Mahendra Bodh) ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। कांग्रेस का हाथ छोड़ने के बाद उन्होंने BSP का दामन थामा।

महेंद्र सिंह बौद्ध को BSP प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता दिलाई।

इस से पहले उन्होंने कांग्रेस (Congress) के सभी पदों से इस्तीफा भी (Resignation) दे दिया था। इधर, BSP की सदस्यता लेने के साथ ही कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया था। 

इसी बीच अब कांग्रेस ने कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी (Surendra Chaudhary) को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी हैं। चौधरी को मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया हैं।

 

 

बता दे कि पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष हुआ करते थे, लेकिन जब उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दिया तो ये पद खाली हो गया था। जिसके बाद अब इस पद की ज़िम्मेदारी सुरेन्द्र चौधरी (Surendra Chaudhary) को दी गई हैं। 

गौरतलब है कि पार्टी से नाराज होकर महेंद्र बौद्ध ने पद से इस्तीफा दिया था।बौद्ध ने प्रदेश नेतृत्व पर अनुसूचित जाति विभाग के नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया था। 

इसके अलावा भांडेर (Bhander) आरक्षित सीट से पूर्व मंत्री महेंद्र बोध (Former Minister Mahendra Bodh) दावेदार मानें जा रहे थे। लेकिन पार्टी ने यहां से वरिष्ठ नेता फूल सिंह बरैया (Phool Singh Baraiya) को अपना प्रत्याशी बनाया। उनका टिकट काटने पर भी वो पार्टी ने नाराज़ चल रहे थे। 

Exit mobile version