खोजें

चुनाव से पहले BJP को तगड़ा झटका, एक साथ टूटे 40 नेता और कार्यकर्ता, Congress में हुए शामिल

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

चुनाव से पहले BJP को तगड़ा झटका, एक साथ टूटे 40 नेता और कार्यकर्ता, Congress में हुए शामिल

गुजरात/राजकोट – गुजरात में भाजपा को बड़ा झटका लगा हैं। भाजपा को ये झटका मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के गढ़ में लगा है जो उसे कांग्रेस ने दिया हैं। दरअसल, इस समय देशभर में नेताओं का दलबदलने का सिलसिला जारी हैं। 

इसी बीच गुजरात में स्थानीय निकाय भी होने वाले हैं। लेकिन चुनाव से पहले भाजपा के साथ 40 नेता पार्टी से टूट गए, और उन्होंने कांग्रेस का साथ थामा। जो भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा हैं। वहीं, एक साथ 40 नेताओं के टूटने पर बीजेपी में हड़कंप मच गया हैं।

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने बीजेपी में सेंध लगाते हुए स्थानीय निकाय के चुनाव से पहले बीजेपी पार्षद समेत कई कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल करा लिया।इन 40 सदस्यों में से 20 बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और चार बीजेपी के नेता हैं।

राजकोट में निकाय चुनाव से पहले हार्दिक के इस कदम ने कांग्रेस को बड़ी कामयाबी दिलाई हैं। 

इसके अलावा कांग्रेस नेता अशोक डांगर ने कहा कि बीजेपी के कुछ और सदस्य जिसमें 4-5 पार्षद शामिल हैं वो सभी कांग्रेस जॉइन करेंगे। कांग्रेस के इन दावों के बाद से ही भाजपा खेमे में खलबली मची हुई हैं। 

Exit mobile version