उपचुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दावा, केवल 1 सीट पर होगी कांटे की टक्कर

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में जल्द ही 27 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। हालांकि अभी तरीकों का ऐलान नहीं हुआ हैं। लेकिन उस से पहले प्रदेश की सियासत गरमाई हुई हैं।

दोनों पार्टियां अपनी अपनी जीत के दावें कर रही हैं।

हालही में कांग्रेस द्वारा सभी 27 सीटों पर एक सर्वे करवाया गया हैं। जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस 27 में से 26 सीटों पर जीत हासिल कर रहीं हैं।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा की ताजा सर्वे के मुताबिक़ – बीजेपी 27 में से 26 सीटों पर बड़े अंतर से हार रही है, केवल 1 सीट पर काँटे की टक्कर हैं।

वहीं, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी के सर्वे में कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आना बताया गया हैं। कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग से मांग करती है कि प्रदेश में 27 सीटों का उपचुनाव जल्दी कराया जाए।

Exit mobile version