उपचुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दावा, नहीं मिलेगी BJP को एक भी सीट, CM तो कमलनाथ ही बनेंगे

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – दोबारा सत्ता में लौटने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार को बढ़ा दिया हैं। कांग्रेस लगातार हर विधानसभा क्षेत्र में जमकर रैलियां और सभाएं कर रहीं हैं। इसके साथ ही 28 सीटों पर अपनी जीत का दावा भी कर रहीं हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस लगातार सर्वे के माध्यम से अपनी जीत का दावा कर रहीं हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से जीत का बड़ा दावा कर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी। कांग्रेस ने एक के बाद एक ट्वीट करके बड़े दावे किए हैं।
कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि – ताज़ा सर्वे ने उड़ाई बीजेपी की नींद। एक भी सीट पर जीत की संभावना नहीं।“लोकतंत्र जीत रहा, नोटतंत्र हार रहा”।
जबकि, दूसरे ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा है कि 35 करोड़ मे बिकने वालों, कब मुँह छिपाओगे, दिन जब मतदान का होगा, सारे निपट जाओगे।
वहीं, तीसरे में लिखा है कि नाटक मंडली चाहे जो कर ले, —मुख्यमंत्री तो कमलनाथ जी ही बनेंगे।
कांग्रेस द्वारा लगातार किए जा रहे इन दावों से बीजेपी में हलचल मची हुई हैं।
बताते चले कि ये पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस ने इस प्रकार के दावे किए हो, कांग्रेस लंबे समय से सर्वे के आधार पर जीत का दावा करते हुए आ रहीं हैं। बहरहाल, अब मतदान का दिन भी दूर नहीं है, 3 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 10 नवंबर को ये साफ हो जाएगा की कांग्रेस के इन दावों में कितना दम हैं।




