लॉकडाउन ने छीना बेटी रिद्धिमा कपूर से पिता ऋषि की अंतिम विदाई,कहा- पापा…..

लॉकडाउन ने छीना बेटी रिद्धिमा कपूर से पिता ऋषि की अंतिम विदाई,कहा- पापा…..

बॉलीवुड की पॉपुलर सुपरस्टार ऋषि कपूर  का निधन 67 साल की उम्र में मुंबई में गुरुवार को हुआ। और ये ऐसे वक्त पे हुआ जब उनके फैंस ने भी उन्हें अलविदा नही कहा साथ है सबसे दु:ख की बात तो ये रही कि ऋषि कपूर की अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर भी उन्हें अंतिम विदाई नही दे पाई और उन्होनें इसके लिए एक पोस्ट के ज़रिए अपने पापा को याद किया

रिद्धिमा ने कैसे दी अंतिम विदाई

रिद्धिमा ने वीडियोकॉल के जरिए पिता के अंतिम दर्शन किये. लेकिन उनके द्वारा शेयर की गई फोटो को देखकर लग रहा है मानो वह अपने पिता को काफी याद कर रही हों. दरअसल, रिद्धिमा कपूर ने पिता के निधन के बाद कुछ फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने लिखा कि पापा प्लीज वापस आ जाओ ना.। रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “काश मैं उस वक्त आपको गुड बाय कहने के लिए आपके पास होती.” इस फोटो में रिद्धिमा कपूर के साथ उनकी मम्मी नीतू सिंह और पिता ऋषि कपूर नजर आ रहे हैं. वहीं, एक और फोटो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “मैं आपको पहले से ही बहुत याद कर रही हूं, प्लीज वापस आ जाओ न.”

Exit mobile version