खोजें

INDORE: अवैध बैनर,पोस्टर और होर्डिंग से अब बीट सिस्टम लड़ेगा जंग

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

रिमूवल विभाग के 156 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी
[सांकेतिक तस्वीर]

इंदौर। प्रदेश में आए दिन पोस्टर, बैनर और होर्डिंग को लेकर नए-नए विवाद सामने आ रहे है. जिससे निपटने के लिए अब नगर निगम ने एक सिस्टम लागू किया है. पुलिस विभाग की तर्ज पर अब कार्यवाई करने के लिए बीट सिस्टम लाया गया है. जिसके तहत शहर के सभी 85 वार्ड और मुख्य मार्गो पर रिमूवल विभाग के 156 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है जो अपने-अपने इलाकों में अवैध बैनर, पोस्टर और होर्डिंग की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को देंगे.

इस सिस्टम को लागू करने से अवैध बैनर, पोस्टर और होर्डिंग पर जल्द कार्यवाई करने की बात कही जा रही है.

Exit mobile version