बंडा :- जंगली भालू ने किया ग्रामीणों पर हमला

जंगली जानवरों का हमला

 बंडा से अक्षय रजक की रिपोर्ट:-बंडा ग्राम खटौराकला के नैनागिर के जंगल मे 15 ग्रामीण बीड़ी पत्ती तोड़ने गए थे उसी दौरान भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया. जिसमें एक महिला दो पुरुष घायल हो गए।  इन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा लाया गया.जंगली भालू के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.

जानकारी के अनुसार ग्राम नैनागिर की घटना खटोरा ग्राम निवासी सहोद्रा बाई पति गिरधारी लाल अहिरवार 42  साल खटौराकला रोशन पिता हरिकिशन जंगल में पत्ती तोड़ने गए थे तो वहां रीछ ने उन पर हमला किया जिसमें महिला पुरुष एक लड़का घायल हैं. 

 सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है

 

Exit mobile version