हो जाएं सावधान, आ सकती है कोरोना की चौंथी लहर, जाने कब आएगी चौंथी लहर!
.jpg)
दिल्ली/प्रियंक केशनवानीः- देश में कोरोना के मामले कम हो चुके हैं और तीसरी लहर की रफ्तार अब धीमी हो गई है। लोग अब पहले की तरह निश्चिंत हो कर घरों से बहार निकलने लगे हैं। और अपना जीवन-यापन कर रहे है, इसी बीच एक बार फिर आईआईटी कानपुर ने गणित एवं सांख्यिकी विभाग के वैज्ञानिकों ने लोगों को अलर्ट किया है। यहां वैज्ञानिकों का दावा है कि कोरोना की चौंथी लहर की दस्तक 22 जून से हो सकती है।
बता दें कि 23 अगस्त के आसपास कोरोना की चौंथी लहर पीक पर रहेगी, तो वहीं 22 अक्टूबर तक इसका असर प्रभावी पूरी तरह धीमा पड़ जाएगा। इसका मतलब है कि एक बार फिर कुल चार महीने के लिए लोगों को कोरोना की चौंथी लहर का सामना करना पड़ेगा।
IIT सांख्यिकि एवं गणित विभाग के डॉ. शलभ के मुताबिक चौंथी लहर में संक्रमण दर और उसके प्रभाव का आंकलन नए वैरिएंट के स्वरूप पर निर्भर होगा। वैज्ञानिकों का यह शोध मेड आर्किव वेबसाइट पर प्रकाशित भी हुआ है। आईआईटी के गणित व सांख्यिकीय विभाग के वैज्ञानिकों ने गासियन वितरण प्रणाली के आधार पर कोरोना की चौंथी लहर को लेकर आकलन किआ है।




