हो जाइए सतर्क! आ गई है Corona की तीसरी लहर, WHO प्रमुख ने चेताया, कही ये बड़ी बात 

नई दिल्ली : बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने विश्वभर में संक्रमण के मामले और मौतों की संख्या एक बार फिर से बढ़ने को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि तीसरी लहर अपने शुरुआती चरण में हैं। दुनियाभर में डेल्‍टा वेरिएंट (Delta Variant) के कहर के बीच डब्‍ल्‍यूएचओ प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा कि, 'दुर्भाग्‍य से हम कोरोना वायरस की तीसरी लहर के शुरुआती चरण में पहुंच गए हैं। 

उन्‍होंने बताया कि डेल्‍टा वेरिएंट अब दुनिया के 111 से ज्‍यादा देशों में पहुंच गया है, और यह जल्द ही दुनिया भर में फैलने वाला प्रमुख कोविड -19 स्ट्रेन होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस वायरस निरंतर अपने रूप बदल रहा है और इसके परिणामस्वरूप अधिक संक्रामक रूप सामने आ रहे हैं। पिछले चार सप्‍ताह से पांच क्षेत्रों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ गए हैं। यही नहीं दुनिया में 10 सप्‍ताह तक मौतों की संख्‍या में गिरावट आने के बाद एक बार फिर से ये आंकड़े बढ़ने लगे हैं। उन्होनें कोविड नियमों का पालन करने और टीकाकरण की गति तेज करने पर जोर दिया। 

टेड्रोस ने बताया कि संक्रमण के मामले में भारत 30,946,074 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 

Exit mobile version