इन "शर्तों" के आधार पर ही आप कर सकेंगे ट्रैन का सफर, पढ़े महत्वपूर्ण जानकारी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – देशभर में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन जारी रहेगा। हालांकि ये आगे जारी रहेगा या नहीं इसको लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया हैं। लेकिन रेलवे ने परिचालन करने की तैयारी शुरू कर दी हैं। 15 से 21 अप्रैल के बीच रेलवे ने 45 ट्रेनों को अलग-अलग जगह पर चलाने का निर्णय लिया हैं।
हालांकि, रेल का सफर करते दौरान यात्रियों को रेलवे की कुछ शर्तें माननी होगी। इन शर्तों के बिना यात्री रेल का सफर नहीं कर पाएंगे।
ये करना होगा….
- ट्रेन नॉन स्टाप (एक स्टेशन व दूसरे स्टेशन) चलेंगी।
- ट्रेन की कोच की साइड बर्थ खाली रहेगी जिससे सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह से हो।
- ट्रेन में सफर के दौरान सभी चारो दरवाजे बंद रहेंगे जिससे गैर जरुरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं हो सकेगा।
- ट्रेन में सफर के दैरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
- स्टेशन पर मामूली शुल्क में मास्क व दस्ताने दिया जाएंगे।
- इसके अलावा एक केबिन (छह बर्थ मिलाकर एक केबिन) में सिर्फ दो यात्री सफर करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, यात्रा से 12 घंटे पहले यात्री को अपनी सेहत की जानकारी रेलवे को हर हाल में बताना होगी। साथ ही अगर किसी भी व्यक्ति में यात्रा के दौरान लक्षण पाये जाते है तो उसे अगले स्टेशन में उतार दिया जएगा और अस्पताल भेज दिया जाएगा।
इतना ही नहीं अगर आपको रेल का सफर करना है तो आपको उसे स्टेशन में चार घंटे पहले आना पड़ेगा। जहां स्टेशन पर ही यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।




