बड़वानी : मप्र स्थापना दिवस पर आज निकाली गई 25 किलोमीटर सायकल रैली

बड़वानी से हेमंत नागझरिया की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को ‘‘ फिट इण्डिया, फिट बड़वानी ‘‘ अभियान के शुभारंभ अवसर पर प्रातः 6 बजे कारंजा चैराह बड़वानी से ठीकरी रोड़ पर 25 किलोमीटर की सायकल रैली निकाली गई।

 

 

कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा की अगुवाई में निकलने वाली इस सायकल रैली में आमजन भी सोशल डिस्टेंस एवं अपनी सायकल तथा अपना मास्क लगाकर भाग ले सकते हैं। यह सायकल रैली अंजड़ से होते हुये 25 किलोमीटर के माइल स्टोन तक जायेगी एवं वापस उसी रास्ते से आकर कारंजा चैराह पर ही समाप्त होगी।

Exit mobile version