सभी खबरें

बड़वानी : राजपूताना संघ की नई पहल, बेजुबान पंछियों के लिए उठाया ये बड़ा कदम

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – जय राजपूताना संघ जिला बड़वानी के तत्वधान में अन्तिम क्षत्रिय वीर सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान की जयंती के उपलक्ष्य में जय राजपुताना संघ जिला बड़वानी के जिला संयोजक कुंवर चिरंजीवी सिंहजी चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती के अवसर पर पृथ्वीराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवम दीप प्रज्वलित किया गया। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते सोशल डिस्टेनसिंग का पूर्ण पालन किया गया।

 

 

जिला बड़वानी के नगर अंजड़ की आनंद गौशाला में लगभग 400 गायों को जय राजपूताना संघ बड़वानी के सभी साथियों ने हरा चारा, पशु आहार दिया गया एवं नगर अंजड़ एवं आसपास के सभी क्षत्रिय परिवारो के यहाँ से रोटी व गुड़ एकत्रित कर गौ सेवा की गई एवं इस भीषण गर्मी में पंछियों के लिए सिकोरा तैयार कर प्रत्येक पेड़ पर रखे गये।

 

 

साथ ही जय राजपुताना संघ जिला बड़वानी के जिला संयोजक कुंवर चिरंजीवी सिंह चौहान ने सभी नगरवासी एवं जिले वासियों से आग्रह किया कि प्रतिदिन गौ माता के लिए घर में पहली रोटी बनाएं एवं खिलाएं साथ ही साथ इस भीषण गर्मी में बेजुबान पंछियों के लिए अपने अपने घरों की घरों की मुंडेर पर दाना पानी की व्यवस्था करें व पंछियों की सेवा करें। तथा इस सेवा के दौरान अंजड़ नगर के वरिष्ठगण एवं करणी सेना जिला अध्यक्ष ऋतुराज सिंह तोमर व उनके साथीगण पधारे। जिनका आभार जिला प्रभारी कुंवर गोपाल सिंह पंवार एवं कोषाध्यक्ष कुंवर अंकित सिंह मंडलोई ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button