
बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – पिछले 24 घंटो में सर्वाधित 89 मिलीमीटर वर्षा विकासखण्ड राजपुर में दर्ज हुई है। इस दौरान जिले में औसत रूप से 30.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है। विगत 24 घंटे के दौरान जिले के 9 वर्षामापी केन्द्रों में से बड़वानी में 61 मिलीमीटर, पाटी में 23 मिलीमीटर, ठीकरी में 12 मिलीमीटर, राजपुर में 89 मिलीमीटर सेंधवा में 8 मिलीमीटर, चाचरियापाटी में 3 मिलीमीटर, वरला में 1.2 मिलीमीटर, पानसेमल में 57 मिलीमीटर, निवाली में 18 मिलीमीटर वर्षा हुई है। जबकि इस दौरान चाचरियापाटी, वरला, पानसेमल, निवाली में कोई वर्षा दर्ज नही हुई हैं।
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आज दिनांक तक बड़वानी में 193.1 मिलीमीटर, पाटी में 127 मिलीमीटर, ठीकरी में 130 मिलीमीटर, राजपुर 188 मिलीमीटर, सेंधवा 207 मिलीमीटर, चाचरियापाटी में 157 मिलीमीटर, वरला में 104.5 मिलीमीटर, पानसेमल में 171 मिलीमीटर तथा निवाली में 190 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी हैं। जबकि गत वर्ष आज के ही दिनांक तक पाटी में 60 मिलीमीटर एवं ठीकरी में 1.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई थी, शेष स्थानो पर कोई वर्षा नही हुई थी।