बड़वानी : आबकारी विभाग ने दबिश देकर जप्त की 30 लीटर महुआ शराब 

आबकारी विभाग ने दबिश देकर जप्त की 30 लीटर महुआ शराब 
 बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट : – बड़वानी आबकारी विभाग ने जिले के विभिन्न ग्रामो में दबिश देकर 30 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 15600 लीटर महुआ लहान जप्त किया है, साथ ही 6 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 79 हजार 800 रूपये आंका गया है। 
    आबकारी अधिकारी  ममता भवेल से प्राप्त जानकारी अनुसार आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम नवलपुरा, बोरली, छोटी जुलवानिया के विभिन्न स्थानो पर उक्त कार्यवाही की है।
    आबकारी अधिकारी  ममता भवेल ने बताया कि इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक  कमलेश बामनिया, मुख्य आरक्षक  राजेन्द्र जायसवाल, आरक्षक  सुदेश आचार्य का सराहनीय सहयोग रहा। उन्होने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्यवाही सत्त चालू रहेगी ।

Exit mobile version