Barwani : कोरोना वायरस के युद्धा डाॅ. मोहरानी निभा रहे है अपनी नैतिक जिम्मेदारी भी

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – कोरोना वायरस से जारी संग्राम में निःसंदेह विजय हमारी होगी, क्योंकि हर नागरिक अपना नैतिक दायित्व निभा रहा हैं। वहीं, इस कार्य में शासकीय कर्मी भी पीछे नही हैं। अगर डाॅक्टर अपनी 6 घण्टे की ड्यूटी पूर्ण करने के पश्चात् अपना नैतिक दायित्व निभाने ग्राम में पहुंचकर 6 घण्टे ओपीडी संचालित कर लोगो को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाये तो इसे आप क्या कहेंगे। 

जिले के सबसे सुन्दर एवं प्रायवेट चिकित्सालय के समान दिखाई देने वाले भवती के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डाॅ. अरूण मोहरानी वर्तमान में जहाॅ सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक, जिला कन्ट्रोल रूम में उपस्थित होकर आने वाले मोबाइल विडियो काल पर लोगो की स्वास्थ्य समस्या सुनकर एवं देखकर उनको उचित सलाह एवं उनके ग्राम, शहर में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले से सम्पर्क कर उन्हें दवा पहुंचवाने का अपना पदीन दायित्व निभाते हैं। वही दोपहर 2.30 बजे से अपने मूल पदस्थ स्थान भवती पहुंचकर आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बैठकर ओपीडी का संचालन कर ग्रामीणो का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाईयो का भी वितरण करवाते हैं। यह कार्य वे रात्रि 7 बजे तक या आने वाले रोगियो की स्थिति तक निरन्तर जारी रखते हैं।

डाॅ. मोहरानी के इस जज्बे के कायल आज सभी हैं। उनकी एवं उनके केन्द्र में पदस्थ स्टाफ की इसी सेवाभाव के कारण उनके आरोग्यम केन्द्र को जिले में सर्वप्रथम कोरोना वायरस से जारी इस लड़ाई के लिये क्वारेटाइन वार्ड बनाया गया था। किन्तु कार्य की सुविधा और रोगियो की संख्या के मद्देनजर अब क्वारेन्टाइन वार्ड जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में बनाया गया हैं। जिसके कारण डाॅ. मोहरानी की ड्यूटी ‘‘ जिला कन्ट्रोल रूम ‘‘ में लगाई गई हैं।

 

Exit mobile version