सभी खबरें

Barwani : सामने आई 66 लोगों की कोरोना रिपोर्ट, हुआ ये खुलासा

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – जिले के लिये मंगलवार का दिन भी सुकून भरा रहा, इस दिन जिले से भेजे गये सेम्पल में से 66 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 416 लोगो के सेम्पल जाॅच हेतु भेजे गये थे। इसमें से अभी तक 359 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव एवं 24 लोगो की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई हैं। जबकि अभी 32 लोगो की रिपोर्ट प्राप्त होना शेष हैं। 

ज्ञातव्य है कि जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 24 लोगों के रहवास स्थल के मद्देनजर 9 कंटेनमेंट एरिया घोषित किये गये हैं। इस कंटेनमेंट क्षेत्र में जहाॅ लोगो का आना – जाना प्रतिबंधित किया गया हैं।

वहीं स्वास्थ्य विभाग का अमला भी घर – घर जाकर लोगों का सर्वे कर समुचित जानकारी एकत्रित कर रहा हैं। इस दौरान कोरोना वायरस प्रभावित के सम्पर्क में आये लोगो की भी जानकारी संकलित की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button