सभी खबरें

बड़वानी :कलेक्टर ने खुरमपुरा पहुंचकर किया किल कोरोना अभियान की समीक्षा 

कलेक्टर ने खुरमपुरा पहुंचकर किया किल कोरोना अभियान की समीक्षा 

 दिये आंगनवाड़ी भवन का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश
बड़वानी 13 जुलाई / कलेक्टर श्री अमित तोमर ने सोमवार को खुरमपुरा पहुंचकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका से ग्राम में संचालित किल कोरोना अभियान प्रगति की जानकारी प्राप्त की, साथ ही उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया । 
    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से जाना कि किल कोरोना अभियान के दौरान उन्होने किस प्रकार घर – घर पहुंचकर सर्वे किया एवं इस दौरान किस प्रकार ग्रामवासियों की काउसंलिंग की । मौके पर उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा यह बताने पर कि उनकी आंगनवाड़ी का भवन नही होने से उन्हें ग्राम पंचायत भवन में आंगनवाड़ी लगाना पड़ती है। जिससे बच्चों को और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कार्यालय भवन के पीछे अधूरे पड़े आंगनवाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया एवं मौके से ही विभाग के अधिकारियों को मोबाइल लगाकर निर्देशित किया कि एक सप्ताह में इस भवन निर्माण संबंधित समस्त नस्तियाॅ उनके समक्ष प्रस्तुत कर यह कार्य तत्काल प्रारंभ करवाते हुये पूर्ण करायेंगे । जिससे ग्रामवासियों को आंगनवाड़ी की सेवाओं का लाभ और बेहतर तरीके से मिल सके । 


स्वास्थ्य विभाग के अमले की बैठक लेकर की समीक्षा
    खुरमपुरा ग्राम के निरीक्षण के पूर्व कलेक्टर श्री अमित तोमर ने जनपद पंचायत कार्यालय ठीकरी में बीएमओं, तहसीलदार सहित अन्य विभाग के पदाधिकारियों की बैठक लेकर किल कोरोना अभियान सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की । साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं एवं अभियानों की समीक्षा ग्रामो में पहुंचकर करें, जिससे मैदानी अमले का मार्गदर्शन समय रहते कर सके । इस दौरान उन्होने उपस्थित अधिकारियों को चेताया कि समस्त योजनाओं एवं अभियानों के शत – प्रतिशत परिणाम प्राप्त करना आवश्यक है। अतः समस्त पदाधिकारी अपनी क्षमताओं का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुये शत – प्रतिशत परिणाम प्राप्त करे, जिससे प्रदेश में जिले की स्थिति श्रेष्ठ जिलो में शुमार हो सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button