बड़वानी  : पशुपालन मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ने किया गौशाला का लोकापर्ण 

बड़वानी  : पशुपालन मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ने किया गौशाला का लोकापर्ण 
द लोकनीति डेस्क बड़वानी 
 प्रदेश के पशुपालन मंत्री  प्रेमसिंह पटेल एवं राज्यसभा सांसद डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी ने सोमवार की शाम को तलवाड़वाबुजुर्ग में नवनिर्मित शासकीय गौशाला का लोकापर्ण किया । लोकापर्ण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य  मनीष गोयल ने 50 हजार रूपये,  हिरालाल मुलेवा ने 11111 रूपये,गेंदाबाई अगल्चा ने 5555 रूपये का दान भी गौशाला के संचालन हेतु दिया, जिसके लिये पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने उनका आभार भी व्यक्त किया । इस दौरान अतिथि द्वय ने पशुपालको से आव्हान किया कि वे अपने पशुओं को अनुत्पादक होने की स्थिति में लावारिश न छोडे। 
       कार्यक्रम के दौरान संयुक्त संचालक पशुपालन विभाग डाॅ. गुलाबसिंह डावर, जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, उपसंचालक पशुपालन डाॅ. एलएस बघेल, क्षेत्र के गणमान्य कमल धनगर, बद्रीलाल कोटवार, भगवान सेप्टा, शेखर चैहान सहित ग्रामवासी एवं अधिकारी उपस्थित थे ।

Exit mobile version