
बड़वाह : बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने पकड़ा गोवंश से भरा ट्रक
बड़वाह से लोकेश कोचले की रिपोर्ट : – बजंरग दल के कार्यकर्ता द्वारा इंदौर रोड ममता टॉकीज के सामने गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा गया। जिसे बड़वाह थाना परिषद मे लाने के बाद टी आई सँजय द्वेदी के आदेश पर नवघाट खेड़ी स्थित कल्याणी आश्रम में भेजा गया।
ज्ञात हो कि ट्रक के अंदर लगभग 70 से 80 गोवंश को क्रूरता पुर्वक भरकर ले जाया जा रहा था जिसे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पीछा करते हुये बड़वाह मे राज टाकीज के सामने पकड़ लिया गया। इस दौरान बड़वाह बजंरग दल के रवि राव रितेश कौशल आदि कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा ।