सभी खबरें

टीआरपी फर्जीवाड़े को लेकर BARC का बड़ा फैसला, न्यूज़ चैनलों की वीकली TRP लिस्ट पर लगी इतने दिन की रोक

टीआरपी फर्जीवाड़े को लेकर BARC का बड़ा फैसला, न्यूज़ चैनलों की वीकली TRP लिस्ट पर लगी इतने दिन की रोक

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव:-TRP फर्जीवाड़ा मामले को लेकर अब बीएआरसी ने बड़ा फैसला लिया है. बीएआरसी ने न्यूज़ चैनलों के वीकली टीआरपी लिस्ट पर अस्थाई रोक लगा दी है. 

 सूत्रों के हवाले से ऐसा माना जा रहा है कि यह रोक आंकड़े 8से 12 हफ्ते तक लगाई गई है. अब TRP में हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर बीएआरसी के टेक्निकल डिपार्टमेंट द्वारा टीआरपी जारी करने के पूरे प्रोसेस का रिव्यू किया जाएगा और फिर फुल वेरीफिकेशन और वैलिडेशन के साथ इसे दोबारा से शुरू किया जाएगा. 
 बताते चलें कि 8 अक्टूबर को मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने रिपब्लिक टीवी पर TRP खरीदने का आरोप लगाया था. जिसके बाद रिपब्लिक टीवी ने परमवीर सिंह से माफी मांगने की बात कही क्योंकि जो एफ आई आर दर्ज कराई गई थी उसमें इंडिया टुडे और दो अन्य मराठी रीजनल चैनलों का नाम था. इस मामले पर विवाद बढ़ता गया
 मुंबई पुलिस कमिश्नर ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि गिरफ्तार आरोपी ने रिपब्लिक टीवी का नाम लिया था इसीलिए उन्होंने रिपब्लिक टीवी का नाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिया.

 इसके साथ ही पुलिस नया जानकारी भी दी है कि रिपब्लिक टीवी के प्रमोटर और डायरेक्टर के खिलाफ जांच की जा रही है. क्योंकि गिरफ्तार आरोपियों का कहना है कि यह चैनल पैसे देकर टीआरपी बढ़वाती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button