
भोपाल /बेंगलुरु :- बेंगलुरु(Banglore) में रुके बागी विधायकों की आज शाम या कल सुबह आने संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। विधायकों ने कहा कि हमें सीआरपीएफ की सुरक्षा चाहिए। हम सब की जान को खतरा है।
इससे पहले भाजपा ने भी बागी विधायकों की सुरक्षा की मांग की थी। अब देखना यह है कि क्या विधायकों की मांग को स्वीकार किया जाएगा या नहीं?
सभी विधायक फ्लोर टेस्ट के लिए भोपाल (Bhopal) आने वाले हैं।
कल लगभग फ्लोर टेस्ट होना तय है।
बेंगलुरु के विधायकों के न आने पर स्पीकर ने कहा कि मैंने आज भी विधायकों का इंतज़ार किया पर विधायक उपस्थित नहीं हुए साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि वह विधायकों से संपर्क साधने में भी असमर्थ हो रहे हैं।