बंडा : किसान ने पटवारी के मुंह पर लगाया पैसे लेने का संगीन आरोप, ये है पूरा मामला

बंडा से अक्षय रजक की रिपोर्ट – भाजपा सरकार भले ही गरीब लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ गरीब लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हो लेकिन सरकार के अधीनस्थ कर्मचारी कैसे लेकर काम कर रहे हैं जिसका ताजा मामला बंडा के बहरोल में देखने जब मिला। जब किसान ने पटवारी के मुंह पर पैसे लेने के संगीन आरोप लगाए। किसान का कहना है कि पटवारी हल्का नंबर 4/57 जमकर कमीशन खोरी चल रही है परियोजना बांध के अंतर्गत यह क्षेत्र क्षेत्र में जा रहा है यहां की उपजाऊ जमीन डूब क्षेत्र में जा रही हैं। जबकि यहां पर कलेक्टर महोदय का स्पष्ट निर्देश है कि जो भी कार्य हो जल्द से जल्द सुधार किया जाए। लेकिन यहां पर ऐसा नहीं हैं।

किसान मनमोहन नागवंशी ने बताया मेरे खेत में लगभग 10 साल पहले कुकर एवं ट्यूबेल हो चुका था। लेकिन असंचित से सिचिंत करवाने के लिए मैं 5 साल से भटक रहा हूं पटवारी देवेंद्र जाट के लिए मेरी बंदी पर कुआं एवं टयूबवेल चढवाने के लिए 3000 रुपये भी दिए थे। जब इस सबंध में पटवारी से बात की तो उन्होने फोन काटकर अपने पिता जी से फोन लगवाकर मीडिया कर्मी को धमकी देते हुए मिलने के लिए परिचय मांगने लगे।

Exit mobile version