
बंडा से अक्षय रजक की रिपोर्ट – गुरुवार की दोपहर को बेजा कब्जा हटाने पर वार्ड क्रमांक 1 निवासी उमराव सिंह अपने परिवार के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठ गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बंडा तहसीलदार ने 22 फरवरी 2021 को बेदखली का आदेश पारित किया था एवं कब्जा हटाने की 27 फरवरी 2021 तक की मोहलत दी थी। गुरुवार को प्रशासन के सहयोग से कब्जा हटा दिया। जिससे नाराज होकर परिवार महात्मा गांधी मूर्ति के पास विरोध करने बैठ गया। जो गुरुवार की रात तक बैठे रहे लेकिन कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा।