दिनदहाड़े गोली मार के बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, चेहरे पर किया फायर

दिनदहाड़े गोली मार के बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, चेहरे पर किया फायर
नागदा/प्रियंक केशरवानी:- उज्जैन के पास एक नागदा जिले में बुधवार दोपहर में गोली चलने से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई जिसमें बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख राकू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई हालांकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वारदात के बाद इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित है लेकिन यह गोली कांड क्यों हुआ इसका कोई खुलासा नहीं हो सका है।
दरअसल यह घटना श्री गार्डन के सामने की है जिला पदाधिकारी रिंकू चौधरी को आरोपी तरुण ओझा ने गोली मारी थी गोली मारने के बाद आरोपी भागने लगा लेकिन सूचना पाते ही पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में लिया गया सूचना पर नागदा अस्पताल में हिंदूवादी नेताओं की भीड़ जमा हो गई, एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल भी मौजूद कर दिया गया मंडी थाना पुलिस ने बताया कि तरुण ओझा मृतक के घर के पास ही रहता है और आरोपी ने उसके चेहरे पर गोली मारी थी जिसमें चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।




