कर्नाटक हिजाब विवाद के बीच बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, शहर मे तनाव कि स्थिति, स्कूल-कॉलेज बंद

बैंगलुरु/प्रियंक केशरवानीः- कर्नाटक से उपजे हिजाब विवाद पूरे देश का मुद्दा बना हुआ है जिसके बाद रोज कुछ ना कुछ बयान सामने आते रहते हैं। इसी बीच शहर में हिजाब मुद्दा फिर से गरमा गया है और इस मुद्दे ने बजरंग दल कार्यकर्ता की जान ले ली। शिवमोगा जिले में रविवार रात करीब 9 बजे बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मारे गए युवक की पहचान 26 साल के हर्षा के तौर पर हुई है। वारदात के बाद शिवमोगा में हड़कंप मचा हुआ है औऱ तनाव की स्थिति बनी हुई है। उपद्रवियों ने कई वाहनों में आग लगा दी है, बढ़ते तनाव को देखते हुए शहर में धारा 144 लागू कर दी है।

कर्नाटक के रूरल डेवलपमेंट और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने हर्षा की हत्या के बाद चौकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा – मैं बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत से बेहद दुखी हूं। हर्षा की हत्या मुस्लिम गुंडों ने की है। मैं अभी हालात का जायजा लेने के लिए शिवमोंगा जा रहा हूं।

स्कूल-कॉलेजों को दो दिन के लिए बंद-

वहीं राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र मारे गए बजरंग दल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचे, उन्होंने कहा कि 4-5 लोगों के समूह ने एक 26 साल के युवक की हत्या कर दी। इस हत्या के पीछे किस संगठन का हांथ है यह अभी तक स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। फिलहाल शिवमोगा मे कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए स्कूल-कॉलेजों को दो दिन के लिए बंद कराया गया है।

कयास यह भी हत्या की वजह फेसबुक पोस्ट तो नहीं-

शुरुआती जांच में पुलिस ने खुलासा किया कि हर्षा न  अपने फेसबुक अकाउंट से हिजाब के खिलाफ और भगवा शाल के समर्थन में पोस्ट लिखी थी। दरअसल, कर्नाटक के उडुपी में हिजाब विवाद सामने आने के बाद से ही बजरंग दल काफी सक्रीय रहा है। इसीलिए हर्षा की हत्या में साजिश के एंगल का शक गहरा गया है। हालांकि, पुलिस अभी इस पर कुछ भी बोलने से बच रही है

Exit mobile version