ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें
बैजनाथ यादव ने बीजेपी छोड़ थामा कांग्रेस का दामन, वीडी शर्मा बोले- भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला

प्रणय शर्मा,भोपाल। शिवपुरी जिले में असंतुष्ट बीजेपी नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के एक और नेता बैजनाथ सिंह यादव ने अब कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि इससे भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। बहुत लोगों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है। भाजपा में ज्वाइन करने का फ्लो है। बीजेपी 2023 के साथ 2024 की तैयारियों में जुटी हुई है।
बता दें बैजनाथ सिंह यादव पूर्व में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पत्नी कमला जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है। बैजनाथ यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक थे। इसी के चलते बैजनाथ सिंह यादव सिंधिया के साथ कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।



.jpeg)
