बड़वानी :- आबकारी विभाग ने दबिश देकर ज़ब्त की 80 लीटर शराब

आबकारी विभाग ने दबिश देकर ज़ब्त की 80 लीटर हाथ भट्टी शराब 

बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट:-आबकारी विभाग ने जिले के वृत- राजपुऱ क्षेत्र के ग्राम लाछीघाटी फलिया, नहर किनारे बुदरा, मोरानी बयड़ी, भिंगारा तालाब, भागसूर, गोठानिया, बिलवानी में दबिश देकर 79 हजार 800 रूपये मूल्य की देशी शराब एवं 1500 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर 9 प्रकरण बनाए है। 

जिला आबकारी केएस मुजाल्दा ने बताया कि इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जीएस धुंध,  ममता भवेल, उपनिरीक्षक आनंदपालसिंह मण्डलोई, श्री कपीलकुमार मंगोदिया, प्रधान आरक्षक  दिलीप जायसवाल, आरक्षक  गंगा सोलंकी,  इरफान अली का सराहनीय सहयोग रहा । उन्होने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर प्रारंभ यह कार्यवाही सत्त चालू रहेगी ।

Exit mobile version