
गृह मंत्री के विधानसभा क्षेत्र की यह है दुर्दशा, परिजन कीचड़ भरे रास्ते से गर्भवती को देर रात ले गए अस्पताल
दतिया/गरिमा श्रीवास्तव:- सिर्फ ऊंचे मंच पर आ कर डींगें हांकना ही सब कुछ नहीं होता है. विकास अगर किया गया है तो वह दिखाई देता है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के विधानसभा क्षेत्र दतिया कि सड़कों की स्थिति ऐसी है कि बरसात के मौसम में पूरे रास्ते कीचड़ से लथपथ हो जाते हैं.ऐसे में अगर कोई बीमार है और परिजनों के पास चार पहिया वाहन नहीं है तो मजबूर इंसान क्या करें…? यह महज़ सवाल नहीं है, दतिया में रहने वाले लोगों की दुर्दशा ऐसी हो गई है कि वह किसी मरीज को पक्की सड़कों के रास्ते भी नहीं लेेे जा सकते. क्योंकि पक्की सड़कें हैं ही नहीं.
यह तस्वीर कुछ ऐसे ही दर्द बयां कर रही है. जो जनप्रतिनिधियों के मुंह पर तमाचा है. जिगना गांव से 3 किलोमीटर दूर ढीमरपुरा डेरा निवासी अभिलाखा को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद उसके पति ने गांव वालों की मदद से रात 3:00 बजे उसे चारपाई पर लेटा कर कीचड़ के रास्ते अस्पताल लेकर गए.
बताते चलें कि वर्ष दो हजार अट्ठारह के विधानसभा चुनाव में ढिमरपुरा डेरा की डेढ़ सौ की आबादी में बिजली और सड़क मांग की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था. जिसके बाद अफसर गांव वालों के बीच पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया. मासूम जनता ने अफसरों के बहकावे में आकर वोटिंग तो कर दी. पर गांव की स्थिति जस की तस है ना अभी तक पक्की सड़कें बन पाए हैं ना बिजली की उचित व्यवस्था है.
इस बात को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी का घेराव किया है.PC Sharma ने कहा कि यह मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जी का विधानसभा क्षेत्र दतिया है। मिश्रा जी ने अपने क्षेत्र में कितना विकास किया है उसकी पोल खोलती यह खबर है। यही कारण था मप्र की जनता ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका था। एक बार फिर उपचुनाव में यह सरकार हारने वाली है।।
https://twitter.com/pcsharmainc/status/1295610724790620160?s=19