"बचपन का प्यार" फेम सिंंगर सहदेव डिरडो अब  इंडियन आइडल 12 में करेंगे परफॉर्म

 

पिछले कुछ दिनों से एक बच्चे ने अपने गाने से सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी  है , और पूरा सोशल मीडिया सिर्फ एक ही गाना गुनगुना ते हुए दिख रहा है | बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है यहां तक की बॉलीवुड सेलेब्स भी उस धुन पर थिरक रहे हैं | । वायरल बच्चे के टैलेंट को समझते हुए सिंगर बादशाह ने उन्हें अपने म्यूजिक वीडियो में तक ले लिया है, जिसके लिए हाल ही में छत्तीसगढ़ के सहदेव डिरडो मुंबई गए थे। अब सहदेव फेम मिलने के बाद इंडियन आइडल शो में नजर आएंगे, साथ ही वायरल सेंसेशन शो मे परफॉर्मेंस भी देने वाले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार सहदेव डिरडो वीकेंड में पवनदीप राजन के साथ परफॉर्म करने वाले हैं, हालांकि इस पर कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है। सहदेव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनके साथ इंडियन आइडल के क्रू मेंबर नजर आ रहे हैं।बता दें कि इंडियन आइडल 12 का ग्रेंड फिनाले पिछले सभी सीजन से बड़ा होने वाला है। इसे 15 अगस्त को सोनी टीवी पर दोपहर से लेकर रात तक प्रसारित किया जाने वाला है, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स की मौजूदगी में पिछले सभी कंटेस्टेंट्स परफॉर्मेंस देंगे।

Exit mobile version