सभी खबरें

ट्रेलर रिव्यु :शानदार डाइलॉग और एक्शन से भरपूर फिल्म है बागी 3

मुख्य कलाकार : टाइगर श्रॉफ , रितेश देशमुख ,श्रद्धा कपूर ,अंकिता लोखंडे ,जमील खौरी।
निर्देशक :अहमद खान

“लोग रिश्तों में हदें पार करते हैं मैंने सरहदें पार की है”। बागी 3 फिल्म का ट्रेलर इसी डायलॉग के साथ शुरू होता है । फिल्म में श्रद्धा कपूर की री-एंट्री हुई है। क्योंकि बागी फिल्म की दूसरी किश्त में दिशा पटानी नजर आईं थी। रितेश देशमुख का बागी फ्रैंचाइज़ी में एंट्री हुई हैं। टाइगर श्रॉफ फिर से बड़ी -बड़ी बिल्डिंगो को पार करते दिखेंगे।वॉर की सफलता के बाद एक बार फिर से टाइगर श्रॉफ एक्शन करते दिखेंगे।
क्या हो सकती है कहानी
जैसा की फिल्म का ट्रेलर देखकर लगता है की रितेश और टाइगर हमउम्र भाई हैं। विक्रम(रितेश) पेशे से पुलिस है, जो जब भी किसी मुसिबत में फंसता है ,तब रोन्नी (टाइगर ) उसकी मदद करने को आ जाता है। इसी कड़ी में विक्रम रूटीन पेपर वर्क करने सीरिया जाता है।जहां अबू जलाल गाजा के आदमी विक्रम को किडनैप कर लेते हैं। अबू जलाल गाजा सीरिया में एक आंतकवादी गिरोह का प्रमुख है। क्या रोन्नी अपने भाई को अबू जलाल के चुंगल से बचा पायेग? इन्ही कड़ियों के बीच घूमती है बागी 3,बहरहाल फिल्म 6 मार्च को रिलीज़ होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button