खोजें

Ayodhya Case Verdict :- नवंबर के ही माह में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड अयोध्या में 5 एकड़ जमीन लेने पर करेगा फैसला

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में 5 एकड़ जमीन लेने के मामले को लेकर नवंबर के माह में 26 तारीख को प्रस्तावित अपनी बैठक में फैसला करेगा

 

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में 5 एकड़ जमीन लेने के मामले को लेकर करेगा फैसला

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में 5 एकड़ जमीन लेने के मामले को लेकर नवंबर के माह में 26 तारीख को प्रस्तावित अपनी बैठक में फैसला करेगा | इसके तहत, बोर्ड के अध्यक्ष जफर फारूकी ने रविवार को बातचीत में कहा है कि बोर्ड की सामान्य बैठक आने वाली 26 नवंबर को संभावित है | उसमें ही यह आदेश लिया जाएगा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अयोध्या में सरकार द्वारा दी जाने वाली 5 एकड़ जमीन ली जाए या नहीं |

उन्होंने जानकारी दी है कि वैसे तो वक्फ बोर्ड की बैठक 13 नवंबर को होने वाली थी | लेकिन,अयोध्या मामले को लेकर आदेश आने के तहत इसे टाल दिया गया है | अब यह 26 नवंबर को संभावित होगी | इसके तहत, फारूकी का कहना है कि जमीन लेने को लेकर उन्हें लोगों की अलग-अलग राय प्राप्त हो रही है | लेकिन, उनका व्यक्तिगत रुप से मानना यह है कि नकारात्मकता को सकारात्मकता से ही खत्म किया जा सकता है |

उनका कहना है कि कुछ लोग यह राय दे रहे हैं कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को बाबरी मस्जिद के एवज में कोई वैकल्पिक जमीन नहीं लेनी चाहिए | वह उनके जज्बात की कद्र करते हैं. लेकिन उनकी समझ से इससे नकारात्मकता ही उत्त्पन होगी |  

Exit mobile version