
Breaking News : अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया हैँ। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई समेत 4 जजो ने इस फैसला दिया हैं। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा है कि विवादित जमीन पर रामजन्मभूमि न्यास का हक हैं। जबकि मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही 5 एकड़ जमीन किसी दूसरी जगह दी जाएगी। यानी अब अयोध्या में ही मंदिर और मस्जिद बनाई जाएगी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि केंद्र सरकार तीन महीने में स्कीम लाए और ट्रस्ट बनाए। यह ट्रस्ट राम मंदिर का निर्माण करेगा।