खोजें

सीधी- जीवन रक्षा प्रणाली बेहतर करने के हो रहे प्रयास,108 टीम को किया गया प्रशिक्षित

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

जरूरतमंद की जान बचाने हेतु आमजनों को किया गया जागरूक

सीधी में जीवन रक्षा प्रणाली बेहतर करने के हो रहे प्रयास,108 टीम को किया गया प्रशिक्षित

जीवन रक्षा प्रणाली को और बेहतर बनानें के किए जा रहे प्रयास . जिला प्रभारी
साथ ही जरूरतमंद की जान बचाने हेतु आमजनों को किया गया जागरूक

सीधी से गौरव सिंह की रिपोर्ट

 

  • जिले में आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य विपदाओं में जहां त्वरित उपचार न मिलने से व्यक्ति असामयिक मौत के शिकार हो रहे हैं। इन परिस्थितियों पर अंकुश लगाने की मंशा से 108 टीम के स्टाफ को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया।

  •  जिला अधिकारी मनोज शुक्ला द्वारा बताया गया कि मंगलवार 14 जनवरी 2020 को 108 की टीम के आपातकालीन चिकित्सीय टेकनीशियन एवं वाहन चालकों को हर विपरीत परिस्थतियों में संयम के साथ मरीज के प्राण रक्षा हेतु प्राथमिक उपचार के बारे में बेहतर ढंग से कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।

  • शुक्ला द्वारा बताया गया कि किस प्रकार से आगजनी,डिलेवरी,हार्ट अटैक,आत्म हत्या के प्रयास एवंअन्य प्रकार की स्थिति में मरीजो को यदि त्वरित इलाज ना दिया जाये तो मरीज की मृत्यु भी हो सकती है।इसलिये अति आवश्यक है कि घटना स्थल से ही 108 एम्बूलेंस में मरीज के आते ही परिस्थिति अनुसार बेहतर इलाज प्रारंभ किया जाये जिससे मरीज के प्राणों की रक्षा की जा सके साथ ही नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुॅच कर शिफ्ट करने के पहले आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी जा सके। साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

Exit mobile version