ज़िले की 10 तहसीलों में हुई 21.5 औसत वर्षा

खरगोन/लोकेश कोचले – पिछले 24 घंटे में जिले की 10 तहसीलों में 21.5 औसत वर्षा हुई हैं। जिले में सबसे ज्यादा वर्षा बड़वाह तहसील में हुई हैै। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़वाह में 38 मिमी वर्षा हुई है। जबकि भीकनगांव में 32 मिमी, सेगांव व भगवानपुरा में 30-30, खरगोन में 22.6, गोगावां में 18, कसरावद में 15, सनावद में 14, महेश्वर में 10.8 तथा झिरन्या में 5 मिमी वर्षा हुई हैं। जिले में 1 जून से 23 सितंबर तक की स्थिति में 844.9 औसत वर्षा हो चुकी है। वहीं गत वर्ष इस स्थिति में जिले में 913.2 औसत वर्षा हुई थी।

जिले में फिर भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग भोपाल द्वारा 20 जिले सहित खरगोन जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में आगामी 24 घंटे में भरी बारिश हो सकती हैं। बुधवार को खरगोन सहित जिले की अन्य तहसीलों में भी जोरदार बारिश हुई हैं।

Exit mobile version