इस स्टेशन पर ऑटो चालकों की मनमानी हुई खत्म,प्रीपेड बूथ से बुक हो रहे ऑटो

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – : मुख्य रेलवे स्टेशन(Railway Station) हो या फिर मदन महल(Madan Mahal) रेलवे स्टेशन।अभी इन दिनों में यात्री ऑटो चालकों की मनमानी और प्लेटफॉर्म पर होने वाली उनकी धमाचौकड़ी से राहत महसूस कर सकेंगे हैं।अब कहा जा रहा है कि किसी भी ट्रेन से आने वाले यात्रियों को ऑटो बुक करना प्रीपेड बूथ से अनिवार्य कर दिया गया है।

अब मुख्य रेलवे स्टेशन पर यहां हैं प्रीपेड बूथ – : प्लेटफॉर्म 01 व 06 पर है

– : रजिस्टर्ड ऑटो 1000 से अधिक – : तैनाती- ट्रैफिक के 02-02 पुलिस जवान

– : कब से कब तक 24 घंटे

– : अन्य ऑटो की संख्या 5000

अब एक साथ दो काम – :

बूथ से ऑटो बुक कराने पर यात्री का नाम, पता, मोबाइल नम्बर आदि जानकारी दर्ज की जाती है। इसके साथ ही यात्री की सुरक्षा पुख्ता होती है, वह मनमाने किराए से बच जाता है।

अब मदन महल के रेलवे स्टेशन पर यहां है प्रीपेड बूथ – : प्लेटफॉर्म 03 पर है

–  : रजिस्टर्ड ऑटो 80 से अधिक

– : तैनाती- ट्रैफिक के 01 पुलिस जवान

– : कब से कब तक 24 घंटे

– : अन्य ऑटो की संख्या 1500

अब मिली जानकारी के अनुसार पहले ये थे हालात – :

अब कहा जाता है कि पहले ऑटो चालक प्लेटफॉर्म तक पहुंच जाते थे। यात्रियों का सामान छीन लेते थे, मनमाना किराया वसूलते थे।  कई बार बाहरी ऑटो के चलते यात्रियों का सामान भी चोरी हो जाता था।

प्रशासन ने दिया निर्देश – :

ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को बूथ से ही ऑटो बुक करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। अन्य ऑटो का संचालन प्लेटफॉर्म के आसपास से फिलहाल नहीं होने दिया जा रहा है।

मंजीत सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी

Exit mobile version