कांग्रेस विधायक का ऑडियो वायरल, अपशब्द भाषा के साथ किसान को दी धमकी, मचा बवाल

मध्यप्रदेश/मुरैना : मुरैना के सुमावली जिले से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाहा इस समय प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनकी एक ऑडियो तेज़ी के साथ वायरल हो रही है, जिसमे वो किसान को धमकते हुए नज़र आ रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार विधायक ने किसान को मिलने का वक्त दिया था। जिसके बाद वह अपने समय पर किसान से मिलने नहीं पहुंचे। जिसके बाद फोन पर हुई बातचीत में किसान द्वारा उनसे मिलने का वक्त पूछा जा रहा था। वहीं बातचीत में मामला बिगड़ने पर कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने किसानों को अपशब्द भाषा के साथ धमकी देना शुरू कर दी। अब उनका ऑडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं। 

बता दे कि 1 दिन पहले ही पुलिस ने कांग्रेस विधायक अजय सिंह कुशवाहा के खिलाफ ग्वालियर के महाराजपुर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। कांग्रेस विधायक ने 3 साल पहले सरकारी जमीन को अपना बताकर बेच दिया था। वही एंटी माफिया मुहिम के तहत जब सरकारी जमीन से प्रशासन ने कब्जा हटाया तो मामले का खुलासा किया गया। 

नोट : द लोकनीति न्यूज़ इस “वायरल ऑडियो” की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

Exit mobile version