सभी खबरें

यात्री ध्यान दें, इंदौर एयरपोर्ट को 4 माह के लिए किया जाएगा बंद, ये है बड़ी वजह

इंदौर : अगर आप अप्रैल से अगले 3 माह तक इंदौर एयरपोर्ट से कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हो तो थोड़ा ध्यान दे, नहीं तो आपको भारी पड़ सकता है। 

दरअसल, इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को अप्रैल से अगले चार माह के लिए रात में बंद किया जा रहा है।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने एयरलाइंस को पत्र लिख कर इस संबध में जानकारी दी है और फ्लाइट्स को रात 10 से सुबह छह बजे तक उड़ान नहीं भरने के लिए कहा है। 

एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के नए एयर इंडिया वन बोइंग 777 विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंड करवाने के लिए रनवे के अंतिम छोर के यहां पर टर्न पैड को चौड़ा किया जाना है। इस काम के लिए करीब चार माह का समय लगेगा, इसलिए प्रबंधन ने चार माह के लिए रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद करने का फ़ैसला लिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button