सभी खबरें

दिग्विजय सिंह के समय मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था, नर मदहोशी में शासन किया, कराड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया: विश्वास सारंग

  • हमारी भाजपा सरकार ने बिजली उपलब्ध कराई है
  • कमलनाथ सरकार ने बिजली कम्पनियों की हालात खराब की है 
  • कोरोना काल मे भी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को हमने चुस्त दुरुस्त रखा
  • कांग्रेस नहीं चाहती की ओबीसी को आरक्षण मिले 

भोपाल/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए बयान दिए हैं. उन्होंने बिजली की समस्या को लेकर कहा की हमारी सरकार ने बिजली उपलब्ध कराई है और सस्ती बिजली कि व्यवस्था की गई है, बिजली की कोई दिक्कत नहीं है, हम कोयले के साथ तमाम संसाधनों की व्यवस्था कर रहें हैं. जब कमलनाथ सरकार थी तब उन्होंने बिजली कम्पनियों की हालत ख़राब कर दी थी, हमारी सरकार में ऐसी कोई दिक्कतें नहीं हैं. जहां तक की कोरोना काल मे भी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को हमने चुस्त दुरुस्त रखा इसलिए सुल्तानिया अस्पताल को सर्टिफिकेट भी मिला है और जो भोपाल के कोहेफिजा थाने में मामला सामने आया है उसे लेकर हम धर्म परिवर्तन मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे, धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. 

आगामी कार्यक्रम तय होंगे
भाजपा की आज की बैठक पर कहा हम कैडर बेस्ड पार्टी हैं इसलिए आगामी कार्यक्रम तय होंगे। साथ ही कहा की डेंगू से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारी की गई हैं, इसके साथ अन्य मौसमी बीमारियों के इलाज की भी व्यवस्था की जा रहीं हैं. 

कांग्रेस नहीं चाहती की ओबीसी को आरक्षण मिले 
कमलनाथ को लेकर कहा की कांग्रेस कार्यालय में एमसीबी बन्द करके लाइट बन्द कर दी गई, जबकि पीसीसी के आसपास सभी जगह लाइट थी. कांग्रेस इस तरह नाटक नोटंकी करती है, इसकी जांच होनी चाहिए. कमलनाथ और कांग्रेस कभी नहीं चाहते थे की ओबीसी को आरक्षण मिले लेकिन शिवराज सरकार हर वर्ग के साथ है. कमलनाथ ने गौ संरक्षण का काम नहीं किया उनकी सरकार ने एक भी गौ शाला नहीं बनाई. कमलनाथ सरकार ने सिर्फ अपने सेठ मित्रो को बेशकीमती जमीन देने का काम किया. साथ ही कहा की दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में लोगों को बिजली नहीं मिलती थी, दिग्विजय सिंह के समय में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था जिससे विकास रुक गया था. उन्होंने नर मदहोशी में शासन किया और कराड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया. 

इंदिरा ज्योति योजना का नाम बदलने को लेकर कहा
कांग्रेस ने आज़ादी के बाद सिर्फ नेहरू परिवार को महिमा मंडित करने का काम किया है, हर योजना के साथ नेहरू परिवार का नाम जोड़ा गया, ऐसे कई महापुरुष हैं जिन्होंने देश के लिए बड़ा योगदान दिया है, हम सभी का सम्मान करते हैं इसलिए हम उनके नाम से योजनाओ को शुरू कर रहे हैं. 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button