फिलहाल MP के इन जिलों को नहीं मिलेगी Corona Curfew से राहत, क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप लेगा फैसला

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्य प्रदेश को फिलहाल कोरोना कर्फ्यू से राहत नहीं मिलेगी। सीएम शिवराज सिंह ने इसका ऐलान किया।उन्होंने ज़िला क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप को हालात को देखते हुए इसका फैसला लेने का अधिकार दिया।
शिवराज सिंह ने कहा- हमें कई काम करने हैं। आज ऐसी स्थिति नहीं है कि हम ये कह सकें कि संक्रमण को हमने काबू कर लिया हैं। स्थिति में सुधार है फिर भी अभी कोरोना कर्फ्यू में ढील नहीं दे सकते। जिला क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप को इसका फैसला लेना हैं। नहीं तो सारे किये धरे पर पानी फिर जाएगा। जहां संक्रमण की दर बहुत नीचे है वहां कर्फ्यू हटाया जा सकता हैं। लेकिन बहुत सोच समझकर वैज्ञानिकों से बात करके फैसला लेना। हमें वायरस के रहते हुए ज़िंदगी को जीने की आदत डालना होगी। पूरे एहतियात के साथ हमें घरों से निकलना होगा।
खबरों की मानें तो भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, दमोह में छूट के आसार नहीं दिखते क्योंकि यहां संक्रमण दर 10 से 25 प्रतिशत के बीच हैं। वहीं, खंडवा, भिंड, गुना, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, देवास, अशोकनगर सहित 10 छोटे जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से कम है और वहा कोरोना कर्फ्यू में छूट की उम्मीद हैं।
गौरतलब है कि, डब्ल्यूएचओ के मानदंडों के अनुसार जिन जगहों पर 5% से कम पॉजिटिविटी रेट रहती है वहां महामारी नियंत्रण में आने की बात की जाती है और इसलिए 17 मई के बाद जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5% से कम रहेगा वहां क्रमशः कोरोना कर्फ्यू हटाया जाएगा।




