कर्नाटक, एमपी की तरह राजस्थान में खेल हो रहा है, खरीद-फरोख्त की गई, हमारे पास हैं सबूत :- अशोक गहलोत

कर्नाटक एमपी की तरह राजस्थान में खेल हो रहा है, खरीद-फरोख्त की गई :- अशोक गहलोत

 राजस्थान/गरिमा श्रीवास्तव :-  राजस्थान में बढ़ती सियासत के बीच लगातार अशोक गहलोत बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं, अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी राजस्थान में एक मजबूत सरकार बनी थी पर कुछ साथी बीजेपी के जाल में फंस गए. भारतीय जनता पार्टी राजनीति में लगातार खरीद-फरोख्त कर रही है. हमारे विधायकों को पैसों का लालच दिया गया.. 

 कर्नाटक मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में खेल हो रहा है. खरीद फरोख्त लगातार की गई है और हमारे पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं.. लोकतंत्र को खत्म करने वाले लोग दिल्ली में बैठे हुए हैं. लगातार लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची जा रही है, पर हम इनके सरकार गिराने की साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे.. 

 कोई बता दे कि कल राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है.. इस मंत्रिमंडल विस्तार में कई मंत्री इस्तीफा भी दे सकते हैं.. 

Exit mobile version