ओवैसी ने राहुल पर मारा तंज कहा, डूबती हुई कांग्रेस के कप्तान है गांधी 

नई दिल्ली: AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर कांग्रेस पर ज़ोरदार हमला बोला हैं। इस बार असदुद्दीन ओवैसी के निशाने पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रहे। दरअसल ओवैसी जोर शोर से चुनावी मैदान में उतरे अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी एक चुनावी रैली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आधे हाथों लिया और ज़ोरदार हमला बोला। इसके साथ ही कांग्रेस पर महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव को अनदेखा करने के भी आरोप लगाए। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि जब कश्ती डूबती है तो सबसे पहले कप्तान लोगों से कहता है कि आप लोग निकलो, बाद में फिर मैं निकलता हूं। लेकिन दुनिया में कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है जिसकी कश्ती जब डूब रही थी तो इसका कप्तान राहुल गांधी साहिल पर आकर बैठ गए। 

उन्होंने आगे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की राजनीतिक तस्वीर से कांग्रेस पार्टी खत्म हो चुकी हैं। अब किसी भी सूरत में कांग्रेस की वापसी नहीं हो सकती हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस सुधरने और संभलने वाली नहीं हैं। इनकी हालत ऐसी है कि गिरे तो गिरे, मेरी टांग तो ऊपर हैं। 

Exit mobile version