गर्लफ्रेंड की कमाई की तुलना  पर फूटा अर्जुन कपूर का गुस्सा , बोले – 2021 में ऐसी बातें  होना शर्मनाक 

 

 बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी ज़िंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इस समय वो मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ाके साथ डेटिंग कर रहे हैं | दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में हाल ही में मलाइका और अर्जुन की सम्पत्ति के बारे में खबरें लिखी गई थीं |  इन रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मलाइका अर्जुन से कहीं ज्यादा कमाती हैं। इन रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा की कुल कमाई 100 करोड़ है। वह फिल्मों में एक आइटम नंबर करने के लिए तकरीबन 1.75 करोड़ रुपये लेती हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा उन्हें रियलिटी शो जज करने के लिए भी अच्छी खासी रकम दी जाती है | 

 मलाइका और अर्जुन ने पहली बार 2018 में अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। तब से लेकर आज तक ये दोनों लव-बर्ड्स अक्सर अपने फैंस को रिलेशनशिप गोल देते नज़र आते हैं।वहीं हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका से तुलना और उनकी संपत्ति पर सवाल उठाए जानी वाली खबरों पर अपना गुस्सा  जाहिर किया है। अर्जुन कपूर ने  अपने  इंस्टाग्राम पर लिखा था की  2021 में इस तरह की बेवकूफी वाली हेडलाइन पढ़ना काफी शर्मनाक और दुखद है। बेशक उनकी इनकम काफी अच्छी है, क्योंकि वो कई सालों से काम कर रही हैं और अब वो ऐसे मुकाम पर हैं, जहां उनकी मुझ से तो क्या किसी से तुलना नहीं की जा सकती है हालाँकि,  अब ये पोस्ट डिलीट कर दी गई है। 

Exit mobile version