
डीएल के लिए लंबा इंतज़ार कर रहे लोग, प्रशासन की अव्यवस्था आई सामने ….
भोपाल/राजेश्वरी शर्मा: ड्राइविंग लाईसेंस के 200 स्लॉट बढ़ाए जा चुके है, इसके बाद भी लोगो को एक हफ्ते तक अपॉइंटमेंट का इंतज़ार करना पढ़ रहा है। रजिस्ट्रेशन के लिए बार-बार लोगो को परेशान होना पढ़ रहा है। जब भी किसी को ड्राइविंग लाईसेंस बनवाना होता है, वह क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से संपर्क करता है। 200 स्लॉट के बढ़ने के बावजूद भी एक सप्ताह तक के ऑनलाइन अपॉइंटमेंट नही मिल पा रहे है।
यह सिर्फ ड्राइविंग लाईसेंस का हाल नहीं है। डीएल का डुप्लिकेट और एनओसी के लिए भी आवेदन मे समस्या आ रही है।फिलहाल सिर्फ लर्निंग लाईसेंस के लिए अब तीन दिन के भीतर के अपॉइंटमेंट आवेदकों को मिलने लगे है।
कार्यालय द्वारा बताई जा रही वजह-
इस काम को देख रहे स्मार्ट चिप प्राइवेट लिमिटेड के सेंटर इनचार्ज राजेश शर्मा का कहना है कि डीएल मे समस्या का मुख्य कारण वे आवेदक है जो ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के बाद बार-बार इसे री-शेड्यूल कर लेते है। वह आवेदक फोटो खिंचवाने तक आरटीओ नही पहुँचते है।ऐसे आवेदकों कि वजह से अन्य लोगो के आवेदन मे समस्या आती है। आरटीओ संजय तिवारी का कहना है कि जो आवेदक अपॉइंटमेंट ले चुके है, यदि वे निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक फोटो खिंचवाने आजाए, तो काफी हद तक समस्या हल हो सकती है।
लोगो ने बताई समस्या-
आयोध्या बायपास पर रहने वाले व्यक्ति ने डीएल के लिए अपॉइंटमेंट लेने का प्रयास किया। तो उन्हे अगले 7 दिनो तक कोई स्लॉट खाली नहीं मिला। इसी तरह शक्तिनगर निवासी को भी लगातार वेटिंग मिला। 200 स्लॉट बढ़ने के बावजूद भी यही होता नज़र आ रहा है।
मुख्य सवाल-
कार्यालय का कहना है कि आवेदक जिम्मेदार है, आवेदकों को कार्यालय से शिकायत है। तो जिम्मेदार कौन है? प्रशासन को इसका कोई हल निकालने कि सक्त ज़रूरत है। आखिर कब तक आमजन युही परेशानियों का सामना करते रहेंगे…?