पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति की अगुवाई में कांग्रेस के हुए रमेश, कांग्रेस की सदस्यता हेतु औपचारिक घोषणा मात्र

अनूपपुर से राजकमल पांडे की रिपोर्ट – अभी हाल ही में मध्यप्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ के अनूपपुर आगमन में प्रशासनिक पद छोड़कर राजनीति में आए रमेश सिंह की नामौजूदगी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि रमेश सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। और अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव का मुकाबला त्रिकोणीय होगा। लेकिन शुक्रवार को अनूपपुर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रमेश सिंह को कांग्रेस के साथ काम करने की बात कही हैं।
वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने भी बताया कि रमेश सिंह कांग्रेस की विचारधारा रखते हैं, और रमेश अब कांग्रेस से साथ काम करते हुए अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी विश्वनाथ के लिए प्रचार करेंगे। और मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनाने में अपना योगदान देंगे।
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर रमेश सिंह राजनीति में रुचि रखने की वज़ह से प्रशासनिक पद से इस्तीफा दिया था, और कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहे थे। अपितु रमेश सिंह के प्रशासनिक पद से इस्तीफा देने के पूर्व से ही कांग्रेस ने विश्वनाथ को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। पर आज सारे कयास को रमेश सिंह ख़ारिज करते हुए अंततः कांग्रेस के लिए प्रचार करने हेतु मैदान में उतर गए हैं। व साथ ही रमेश सिंह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति की अगुवाई में कांग्रेस के साथ मिलकर कमलनाथ की सरकार बनाने हेतु प्रचार प्रसार करेंगे।
कांग्रेस में सदस्यता के लिए रमेश सिंह ने अभी अपना विचार स्पष्ट न करते हुए भी कांग्रेस के साथ काम करने के लिए हामी भर ली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पुष्पराजगढ़ के विधायक फुन्देलाल सिंह, कोतमा विधानसभा के विधायक सुनील सराफ, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, अनूपपुर विधानसभा के प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह, बिसाहूलाल कुल्हाड़ा, उमाकांत उईके, ममता सिंह आदि रहे।

.jpg)


