अनूपपुर :  कान फूंकने वाला प्रचार प्रभावशाली होता है : पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला

 अनूपपुर :  कान फूंकने वाला प्रचार प्रभावशाली होता है 

  द  लोकनीति डेस्क अनूपपुर 
अनूपपुर से राजकमल पांडे की रिपोर्ट

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर भाजपा नेता सेक्टर सम्मेलन के उपरांत अपनी ताकत बूथ स्तर पर लगाने की तैयारी में लग गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा उपचुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने अनूपपुर जैतहरी फुनगा में सेक्टर तथा मंडल प्रभारियों की बैठक लेते हुए कहा कि कान फूंकने वाला प्रचार प्रभावशाली होता है और अपने-अपने बूथ की चिंता करते हुए घर-घर दस्तक देने की जरूरत है। शुक्ला ने कहा हमें अपनी पकड़ हर बूथ में मजबूत रखनी होगी और वोट प्रतिशत को बढ़ाने की आवश्यकता है व कार्यकर्ता ही वोट प्रतिशत को बढ़ा सकते हैं, जिसके दम पर भाजपा को विजय अधिक मतों से हासिल होगी। हर बूथ पर प्रवासी नेताओं को भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। दिलो-दिमाग को अपने ही बूथ पर केंद्रित करेंगे तो वहां से जीत सुनिश्चित है। शुक्ला ने बैठक के दौरान सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया तथा भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने बैठक में उपस्थित लोगों को बताया की आगामी 15 तारीख को नामांकन दाखिले का कार्यक्रम तय हुआ है। जिसको लेकर प्रत्येक बूथ से नामांकन दाखिले के कार्यक्रम में कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे इस रणनीति पर सभी को काम करना है। भारी जन सैलाब के साथ नामांकन में भाजपा कार्यकर्ताओं को उपस्थित होंगे तथा अपने प्रत्याशी के जीत के काम करेंगे। आगामी समय मतदान केंद्र पर भी सम्मेलन और अन्य कार्यक्रम किए जाने हैं, जिसको लेकर मंडला व सेक्टर प्रवासी नेताओं के कार्यक्रम की जिम्मेदारी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य को दी गई है।

Exit mobile version