सभी खबरें

अनूपपुर : कांग्रेस प्रत्याशी की पहली पत्नी ज़िन्दा है ,उक्त मामले पर हम न्यायालय तक जाएँगे – बृजेश गौतम 

अनूपपुर से बडी ख़बर
अनूपपुर : कांग्रेस प्रत्याशी की पहली पत्नी ज़िन्दा है – बृजेश गौतम 
प्रेस कांफ्रेंस में बृजेश गौतम ने कहा कि उक्त मामले पर हम न्यायालय तक जाएँगे।
अनूपपुर से राजकमल पांडे की रिपोर्ट : –

अनूपपुर/ कांग्रेस प्रत्याशी  विश्वनाथ सिंह की पहली पत्नी  जिसे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष से लेकर तमाम लोग मृतक बता रहे थे, उसके जिंदा होने का प्रमाण भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। बिसाहूलाल सिंह के बयान के उपरांत उपजे विवाद को जहां कांग्रेस नेता हवा देने में लगे थे, वही अपने ही बयानों में अब कांग्रेस उलझती नजर आ रही है। एक जिंदा महिला को मृतक बताकर अपने कारगुजारी  के ऊपर पर्दा डालने का प्रयास कांग्रेस के नेता कर रहे थे। आज उस पर्दे से भाजपा ने बेनकाब करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम द्वारा अपनी पहली पत्नी श्रीमती सुशीला सिंह के रहते हुए दूसरी पत्नी को अपने शपथ पत्र में सामने लाया है। जबकि उसका विवाह  सुशीला सिंह से 2005 में हुआ था, और वह 2007 तक कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम के साथ ग्राम खम्हरिया में रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल द्वारा यह कहना कि उसकी पहली पत्नी की मृत्यु होने के बाद दूसरी पत्नी से विवाह किया था, जिसको लेकर ब्रजेश गौतम ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत बात है, और हिंदू मैरिज एक्ट में मुताबिक़ एक पत्नी के जिंदा रहते दूसरी पत्नी रखना कानूनन अपराध है, वह विवाहित है उसे छुपाया जा रहा है। 13 वर्ष से वह दर दर की ठोकर खा रही है कांग्रेस प्रत्याशी की प्रताड़ना की शिकार है। भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने पहली पत्नी को न्याय दिलाने के लिए सच्चाई को उजागर किया और कांग्रेस ने उसकी महिला विंग ने बिना किसी अनुमति के कोतवाली का घेराव कर कर भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की और कोतवाली ने बिना दूसरे पक्ष को सुने कार्यवाही की यह गलत कदम है। कोतवाली का कहना है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हमने एफआईआर लिखी है। जबकि दूसरे पक्ष को भी सुनना था, यह दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई है। इसके लिए हम उच्च न्यायालय में जाएंगे कांग्रेस ने झूठ बोला है।कांग्रेस प्रत्याशी की पहली पत्नी छत्तीसगढ़ के खोंगसरा के ग्राम बब्बूड़ मे आज भी अपने मायके में रह रही है। पूर्व जनपद अध्यक्ष गंगा सिंह ने कल ही उससे मिल कर आए हैं और उनके आधार कार्ड के साथ उनकी फोटो सामने है और जरूरत पड़ेगी तो वह मीडिया के सामने भी आएगी।  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी भी शीघ्र मीडिया से रूबरू होंगे और भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के खिलाफ कानूनी कार्यवाही उचित मंच से करेगी।                                                                                                                                                                                      

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button